My Son

My Son
Siddharth deo

Thursday, September 26, 2019

ट्रेड वार का फायदा मिलेगा भारत को?
क्या कारपोरेट टैक्स को घटाने से देश में होगा विदेशी पूंजी निवेश...क्या अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार का फायदा मिलेगा भारत को...क्या चीन से अपने कारोबार को समेट रही अमरिकी कंपनिया अब भारत में करेगी निवेश...और सबसे बड़ा सवाल की क्या इसी को देखते हुए भारत की पहली महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घटाये है कारपोरेट टैक्स...दरअसल देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए केन्द्र सरकार ने क्या कदम उठाये है...इसे लेकर गुरूवार को बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि...देश की अर्थव्यवस्था को दुरूस्त करने और विदेशी पूंजी निवेश के लिए...भारत सरकार ने कारपोरेट टैक्स में भारी कटौती की है...सुशील मोदी को आशा है कि अमरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वार का फायदा भारत को मिलेगा... सुशील मोदी ने कहा कि देश और बिहार की आर्थिक स्थिति कैसे होगी मजबूत ...इसके बारे में ये बातें कही...

-भारत में अब कारपोरेट टैक्स 34.09 को घटाकर 25.17 किया गया
-चीन और अमेरिका के बीच चल रहे ट्रेड वार का फायदा भारत को
-भारत के आर्थिक माहौल में आयी साकारात्मकता
-बैंको को ग्राहक मेला शिविर लगाने निर्देश
-ट्रांस्पोर्ट विभाग से राजस्व प्राप्ति ज्यादा
-पांच महीनों में बिहार में वाहनो की बिक्री में महज प्वाइंट 3 फीसदी की कमी
-बिहार में कई एग्रो बेस्ड कंपनिया आयी है